सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। संयुक्त यूनियन के बैनर तले 12 जून की संध्या 4:30 बजे सेल कर्मियों, ठेका मजदूर, सप्लाई मजदूर तथा जनप्रतिनिधियों ने गुवा सेल जनरल ऑफिस गेट का घेराव कर दिया। उक्त जनरल ऑफिस घेराव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा के दिशा निर्देश में रणनीति बनाकर की गई।
जानकारी के अनुसार इस दौरान मजदूरों को संबोधित कर संयुक्त यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि गुवा सेल में बीते दिसंबर माह में बोकारो व अन्य राज्यों से आए 18 बाहरी कामगारों को जॉइनिंग दिया गया था। इसे लेकर संयुक्त यूनियन द्वारा एकजुट होकर लगातार आंदोलन किया गया था।
संयुक्त यूनियन का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा कर रहे थे। मजदूरों का लगातार आंदोलन को देख सेल प्रबंधन ने सेल के उच्च अधिकारियों के साथ बोकारो में बैठक की गई थी। जहां सेल के उच्च अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि गुवा सेल में 18 बाहरी कामगारों को गुवा सेल में जॉइनिंग नहीं दी जाएगी।
उसके बाद सभी संयुक्त यूनियन आंदोलन को समाप्त कर दिया था। उसके बाद पुनः मई माह में संयुक्त यूनियन को धोखे में रखकर चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते हीं उपयुक्त बाहरी कामगारों को जॉइनिंग गुवा सेल प्रबंधन द्वारा करा दी गई, ताकि संयुक्त यूनियन आचार संहिता में कोई आंदोलन ना कर सके।
इसका संयुक्त यूनियन पुरजोर विरोध करता है। इसके लिए सभी मजदूरों के साथ पिछले बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई थी। जिसमें सेल प्रबंधन को संयुक्त यूनियनों ने जॉइनिंग को अविलंब निरस्त करने या 200 सप्लाई व ठेका मजदूरों को परमानेंट करने की मांग की गयी।
बताया जाता है कि उक्त आंदोलन को लेकर सेल प्रबंधन ने आगामी 19 जून तक आश्वासन दिया है कि इस पर विचार की जाएगी। परंतु अब संयुक्त यूनियन सेल प्रबंधन के झांसे में नहीं आने वाली है।
आंदोलन की रूप रेखा तैयार करते हुए 12 जून को गुवा जेनरल ऑफिस में शक्ति प्रदर्शन कर घेराव की गई है। उसके बाद आगामी 20 जून के बाद रणनीति बनाते हुए स्लो डाउन करने की रणनीति बनी। उसपर भी सेल प्रबंधन नहीं माने तो अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम कर दी जाएगी।
आंदोलन एक घंटा चलने के बाद संयुक्त यूनियन एवं जनप्रतिनिधियों ने गुवा सेल प्रबंधन को अपनी मांग पत्र सौंपा। मांगों में गुवा अयस्क खान के स्थाई कर्मी के सेवानिवृत्त के साथ ही उसके एक आश्रित को नौकरी देने, गुवा अयस्क खान में 500 रिक्त पदों पर गुवा ग्रामवासी एवं आसपास के सीएसआर गांव के शिक्षित बेरोजगारों को नियुक्ति सप्लाई में की जाए, सप्लाई एवं नोटशीट में कार्यरत मजदूरों को समान कार्य के बदले समान दर से भुगतान किया जाए आदि शामिल है।
संयुक्त यूनियन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक, सप्लाई मजदूर संघ, सारंडा मजदूर संघ, सीटू, झारखंड मजदूर मोर्चा शामिल था।
इस दौरान मौके पर मजदूर नेता रामा पांडेय, अंतर्यामी महाकुड, किशोर सिंह, मनोज बाखला, विश्वजीत तांती, संजय सांडिल, प्रदीप सुरीन, गुरुचरण दास, सिकंदर पान, राकेश चक्रवर्ती, राजेश कोड़ा, समीर हलधर, पंकज गुप्ता, संजु गोच्छाईत, राम हाईबुरु, आदि।
मोहम्मद अजीम, नेपा स्वर्णकार, कमलजीत सिंह तथा जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार सुरक्षा मंच के पदमा केशरी सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिला मजदूर शामिल थे।
120 total views, 1 views today