Advertisement

सोनपुर में सशक्त नारी, सशक्त महिला विषयक संगोष्ठी का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सारण जिला के हद में सोनपुर इकाई के बैनर तले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्त नारी, सशक्त महिला विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में हो रहे महिलाओं के साथ भेद -भाव और समाज में आज भी महिलाएं खुद को असहज महसूस करती है, पर प्रभावी ढंग से कार्य करना रहा है।

इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए अभाविप के एसएफएस प्रान्त संयोजक जितेन्द्र राय ने कहा कि महिलाओं को पढ़ाई के साथ -साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए, क्योंकि आज देखा जा रहा है कि वे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, साथ हीं वे प्रगति कर रही हैं। कहा कि कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुष से ज्यादा विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी हैं। अभाविप के प्रान्त सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि जब समाज में महिलाएं या छात्राएं कुछ भी करती हैं तो उसका विरोध समाज ही करता है। वह समाज दूसरा नहीं अपना परिवार ही होता है। इसलिए किसी भी क्षेत्र में खासकर जिस क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करनी चाहिए न कि उसका विरोध कर उनका हौसला तोड़ना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट बिहार टीम के कप्तान महिला को पढ़ाई के साथ -साथ उन्हें अगर खेल या किसी भी अन्य क्षेत्रों में रुचि हो तो उन्हे करनी चाहिए, क्योंकि जब तक हम करने के लिए प्रयास नहीं करेंगे, तब तक हम कामयाब भी नहीं होंगे। समाजसेवी अभय सिंह ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं है। घर की महिलाए आज देश के मैदान में खेल रही है। सभी सशक्त है।

योगा शिक्षक सलोनी कुमारी ने कहा कि जब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ती है। कुछ करने का प्रयास कर रही हो तो उस छात्रा का पोशाक देख कर उसे गलत रुप से देखा जाता है, जो समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि महिला या छात्रा आपके घर की बेटी – बहु भी हो सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वर्षा कुमारी, साकेत कुमार, नगर मंत्री धिरज गुप्ता, सह मंत्री निशा कुमारी, राज गौरव कुमार, कार्यालय मंत्री आर्यन कुमार, ब्रिलिएंट कोचिंग संचालक राकेश कुमार, सानिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *