Advertisement

पुस्तकालय मैदान में रोजगार सृजन मेला आज

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में रोजगार सृजन मेला का आयोजन 17 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इस बाबत बोकारो जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस अनिता केरकेट्टा ने 16 फरवरी को बताया कि रोजगार सृजन मेले के आयोजन को लेकर हर तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आयोजित मेले में कुल 20 स्टाल लगाएं गए हैं। जिसमें राज्य एवं राज्य के बाहर की 18 कंपनियां हिस्सा लेंगी।

केरकेट्टा ने बताया कि अपनी अपनी रिक्तियां एवं योग्यता के अनुसार यहां बोकारो जिले के युवक, युवतियों को रोजगार मुहैया कराई जायेगी। मेले में जिले के सभी नौ प्रखंडों से युवक, युवतियां शामिल होंगे।

जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार आयोजित रोजगार सृजन मेला में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, विशिष्ट अथिति के रूप में उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री के अलावा कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी आदि शामिल रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *