रोजगार मेला में कुल 227 पद के लिए 176 ने भरा आवेदन, 3 कंपनियां हुई शामिल
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सरकार के श्रम एवं नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में 9 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भ नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
जानकारी के अनुसार रोजगार मेला में भारतजी पटेल चंद्रपुरा, डस्की स्टेलोन एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विस हरियाणा, रश्मि मनोपवर नया बाजार धनबाद कुल 3 कम्पनी ने भाग लिया, जिसमें उपरोक्त कंपनी के पास कुल मिलाकर 227 पद रिक्त थे। जिसमें बहाली के लिए कंपनियां रोजगार मेला में आए थे। यहां रोजगार मेला में कुल 176 बेरोजगार युवक युवतियों ने आवेदन दिए। जिसमें 14 का आवेदन साक्षात्कार के लिए चयनित कर उन्हें ऑफर लेटर दिया गया।

नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेला का आयोजन करवाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर वरीय लिपिक रेणु कुमारी, पिऊन गणेश कुमार, रामेश्वर मुर्मू सहित उपरोक्त कम्पनी के अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply