प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रोजगार दिवस के अवसर पर 28 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के कई पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो ने उपस्थित ग्रामीण युवकों, मजदूरों को रोजगार संबंधी कई जानकारियां दी।
यहां निताई रजवार, गौरव कपरदार आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में चलकरी उत्तरी पंचायत में रोजगार सेवक रंजीत कुमार, दक्षिणी पंचायत में प्रकाश महतो, पिछरी में ईश्वर टुडू, अंगवाली दक्षिणी पंचायत में रोजगार सेवक शफीक आलम ने ग्रामीणों को रोजगार दिवस की जानकारी दी।
![]()













Leave a Reply