मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी धनतेरस व दीपावली की बधाई
युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने धनतेरस के अवसर पर 18 अक्टूबर को अपने सभी कर्मचारियों को दीपावली का शुभकामना उपहार प्रदान किया। जिससे सभी कर्मियों में हर्ष देखा जा रहा है।
देश की राजधानी के एनसीआर नोएडा स्थित कार्यालय सहित विभिन्न राज्यों के कर्मियों को निदेशक राजपूत ने दीपावली की शुभकामना संदेश के साथ उपहार भी भेजा है। जानकारी देते हुए कर्मियों ने बताया कि मैनेजिंग डायरेक्टर कभी भी पर्व त्यौहार में हम सभी का मान सम्मान करना नहीं भूलते हैं। कहा कि हमें लगता ही नहीं हैं कि हम इनके लिए काम करते हैं। बल्कि, यह जताते हैं कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं।आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी एक परिवार हैं। जिसमें हम सभी जुड़ कर बेहतर करने का प्रयास करते हैं। सभी कर्मियों ने मैनेजिंग डायरेक्टर को साधुवाद दिया एवं आभार प्रकट किया है।
वहीं राजपूत ने कहा कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी आज जो भी हैं, अपने सहकर्मियों के मेहनत और दर्शकों का प्यार व् आशीर्वाद की बदौलत हैं। कहा कि आर्या ग्रुप आज डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर सैटेलाइट तक पहुंचने वाली हैं। आज आर्या डिजिटल भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। यूट्यूब पर कई चैनल्स हैं एवं सैटेलाइट चैनल का लक्ष्य भी जल्दी ही साकार होने वाला है। कहा कि कंपनी को आगे बढ़ाने में इनका योगदान हैं। अभी पॉडकास्ट स्टूडियो भी हो गया हैं और आगे प्रिंट मीडिया की भी योजना है।
फिलहाल न्यूज चैनल, ओटीटी और सैटेलाइट चैनल का काम चल रहा हैं। भविष्य में कंपनी की कई योजनाएं हैं, जो धीरे – धीरे पूर्ण होगी और सभी को इसकी जानकारी प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी सदैव जनहित, राज्यहित और देशहित में हमेशा सक्रिय रहेगी एवं अपना योगदान राष्ट्र की उन्नति में देने का कार्य करेगी।
![]()













Leave a Reply