प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand mukti morcha) चांदो जोन की एक आवश्यक बैठक 25 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के बनेथानधाम स्थित बाजार सेड में आयोजित की गई। अध्यक्षता एवं संचालन चांदो जोन (पेटरवार के दस पंचायत) अध्यक्ष दिलीप कुमार मुर्मू ने किया।
बैठक में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बना चांदो जोन के दसो पंचायत के पार्टी कार्यकर्ता व प्रतिनिधि यहां उपस्थित होकर अपने अपने विचार दिये। साथ हीं आगामी 28 नवंबर को सीसीएल क्षेत्र के अमलो करबला मैदान में आयोजित होने जा रहे विस्थापित रोजगार महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने पर बल दिया।
यहां झामुमो के केंद्रीय सदस्य काशीनाथ केवट ने कहा कि झामुमो ने जब आंदोलन के बलबूते पर अलग राज्य की स्थापना कराया है तो इसे सवांरने का दायित्व भी इसी पर है। उन्होंने आगामी 28 नवंबर को आहूत बेरमो में विस्थापन रोजगार महारैली में उपस्थित होकर अपनी एकता को प्रदर्शित करने का सुझाव दिया।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू एवं संगठन सचिव बिगन सोनी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आह्वान कि प्रबंधन बेरोजगारों को 75 प्रतिशत हक दे’ इसे मनाकर ही दम लेंगे। घुनू हांसदा, ललन सोनी, दिलीप मुर्मू, पाणबाबू केवट, विक्की आनंद, प्राणेश गिरी, कार्तिक मांझी, लीला देवी, मनेश टुडू आदि ने भी अपने विचार दिए।
मौके पर किशोर प्रग्नेत, सुभाष गोप, मनोज रजक, भुनेश्वर सिंह, बुधन रजवार, राघव सोनी, मनीराम मांझी, सोखा बाबा, काली मांझी, फुल कुमारी देवी, सीता देवी, बसंती देवी आदि महिला नेत्री भी उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply