Advertisement

संगोष्ठी में हक अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने पर बल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित महिला प्रशिक्षण केंद्र में बीते 17 मार्च को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां एकल नारी शक्ति संगठन हजारीबाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में संगोष्टी का अयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत देश के बिरंगनाओ के तस्वीरों पर दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पण कर किया गया। सहयोगी समला ने संगठन गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथि के रूप में टांगटोना पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी, हिसीम पंचायत की मुखिया बबीता देवी, हजारीबाग से क्षेत्रीय संगठिका प्रीति गुड़िया और सविता कौर मौजूद थीं। इसके अलावा संगठन की राज्य कमिटी मूर्ति देवी, सरस्वती सिंह, किरण, नीलम का भी स्वागत किया गया।

संगोष्ठी में संगठन के इतिहास, संघर्ष, उपलब्धि, महिला दिवस पर चर्चा की गई तथा समाज में महिलाओं के हक और अधिकार के लिए रानी लक्ष्मी बाई, सावित्री बाई फुले, फातिमा शेख, कस्तूरबा गांधी, सिंगी दाई, फूलो झानो, भीम राव अंबेडकर जैसों से प्रेरणा लेकर संघर्ष जारी रखने पर बल दिया गया।

संगोष्ठी में शामिल वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर नारी शक्ति का परिचय देना है। कार्यक्रम में प्रखंड की पांच पंचायत की 130 एकल महिलाएं शामिल हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *