Advertisement

जयंती पर याद किए गये सम्राट पृथ्वीराज चौहान व् उनकी वीरता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भाजपा कार्यालय सोनपुर में 16 मई को भाजपा नगर मंडल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया गया। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता को याद किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर पुरुष पर सभी भारतवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद गौरी को पृथ्वीराज चौहान ने बार -बार पराजित किया और क्षमादान भी दिया। भाजपा प्रवक्ता सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने -अपने बूथों पर कार्य करने पर जोर दिया।

नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने कहा कि बचपन से ही पृथ्वीराज चौहान साहस से भरे थे। उनकी बहादुरी की कहानी प्रचलित थी। इसी वजह से वे दिल्ली के सिंहासन के उत्तराधिकारी बनें।पृथ्वीराज ने मोहम्मद गोरी को 17 बार पराजित करके माफ कर छोड़ दिया था।

मौके पर प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, नमामि गंगे जिला संयोजक सुनील दुबे, धनंजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, कृष्ण नंदन दास, दुर्गा दास, कुन्दन कुमार सिंह, चन्दन कुमार सिंह, अभय सिंह आदि ने भी बैठक में सहभागिता दर्ज करायी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *