प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा को 28 फरवरी को विधिवत सेवानिवृति उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, जबकि वरीय शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना प्रधानाध्यापक के पद पर आसीन किए गये। उन्हें निवर्तमान एचएम मुंडा द्वारा विद्यालय का कार्यभार सौंपा गया।

ज्ञात हो कि हाल ही में विभागीय प्रोन्नति पाकर अन्यत्र स्थानांतरित हुए शिक्षक तारकेश्वर कपरदार को भी विदाई दी गई। इस मौके पर आमंत्रित प्रतिनिधि पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, शिक्षक शैलेश खन्ना, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, गोपाल पाल, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मो. हाकीम सहित अन्य ने सेवानिवृत एचएम को क्रमवार फूल माला पहनाकर व् शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर ससम्मान विदाई दी। मौके पर प्रधानाध्यापक मुंडा की पत्नी, पुत्र-पुत्री आदि उपस्थित थे। उन्हें पंसस बोबी देवी ने सम्मानित किया। यहां उच्च विद्यालय के एचएम अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply