प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में संचालित इंडियन बैंक के प्रबंधक सुबोध कुमार के सेवानिवृत होने पर 14 अक्टूबर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
जानकारी के अनुसार बैंक कर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य रहिवासियों ने 14 अक्टूबर की देर शाम बैंक परिसर में समारोह आयोजित कर प्रबंधक सुबोध कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रबंधक कुमार को पुष्पगुच्छ व कई उपहार देकर एवं माला पहनाकर व् शॉल ओढ़ाकर ससम्मान विदाई दी।
इस अवसर पर यहां के पूर्व प्रबंधक तथा वर्तमान में मुख्य प्रबंधक प्रणव कुमार सहित रिटायरमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आलोक प्रकाश, बिनोद सिंहा, भगवान पात्रा, ऑफिसर्स एसोसिएशन के पंकज कुमार सोनी, सुधांशु गौरव, मो. शमसेर आलम, सुरक्षा जवान पप्पू पांडेय, अंगद रजवार, सविता देवी आदि ने सेवानिवृत प्रबंधक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि, सेवानिवृत प्रबंधक इसी वर्ष इस शाखा में योगदान दिया था।
![]()













Leave a Reply