Advertisement

सेवानिवृति पर सहायक शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

प्रहरी संवाददाता/सोनपुर (सारण)। क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षक महेन्द्र राय को 31 दिसंबर को सोनपुर प्रखंड के हद में मध्य विद्यालय चित्रसेनपुर में भावभीनी विदाई दी गई।

उनकी सेवानिवृति पर आयोजित समारोह में शिक्षक मनोरंजन सिंह ने उन्हें फूल-माला पहनाते हुए कहा कि यह विद्यालय और विद्यालय से जुड़े आसपास के गांव उनकी सेवाओं को हमेशा याद करते रहेंगे, क्योंकि उन्होंने इस सुदूर गांव के विद्यालय में कार्य करते हुए शिक्षा की रोशनी फैलाई और यह संदेश दिया कि देश, परिवार, समाज और देश की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास दूर होगी। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का विकास होगा।

इस अवसर पर शिक्षक विमल किशोर राय, निशांत कुमार, शिक्षिका अंजू कुमारी, संगीता कुमारी ने भी अपने-अपने उदगार व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। अध्यक्षता तथा संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मालाकार ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *