रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में 25 जुलाई को एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब बोकारो की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने अपनी कुर्सी छोड़कर रेलवे कॉलोनी कुर्मीडीह रहिवासी दिव्यांग रघुनाथ गोराई के पास पहुंचकर उनकी पीड़ा को ध्यानपूर्वक सुना।
बताया गया कि, दिव्यांग रघुनाथ बीएसएल प्लांट में आउटसोर्सिंग कर्मी के रूप में कार्यरत थे और कार्यस्थल पर हुए एक दुर्घटना में वे अपना दोनों पैर गंवा चुके हैं। उन्होंने शिकायत की कि दुर्घटना के बाद तय मुआवजा व अन्य सुविधाएं अब तक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।
डीडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसएल प्रबंधन एवं संबंधित कंपनी से जवाब मांगने हेतु पत्राचार का निर्देश दिया और रघुनाथ को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
आयोजित जनता दरबार में जिले भर से 35 से अधिक शिकायतकर्ता पहुंचे थे। डीडीसी ने 34 मामलों की सुनवाई कर कई मामलों का तत्काल निष्पादन कराया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, कल्याण और अंचल कार्यालयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थी। इस अवसर पर डीपीएलआर निदेशक मेनका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply