Advertisement

लगातार वर्षा से गिरे ग्यारह हजार बोल्ट तार को किया दुरुस्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते तीन दिनों से मानसून की पहली व लगातार तीन दिनों से हुई वर्षा ने जहां आमजनों को गर्मी से राहत दिया। वहीं बोकारो जिला के हद में फुसरो से वाया बालूबंकर होते पेटरवार प्रखंड के अंगवाली तक ग्यारह हजार बोल्ट क्षमता बिजली तार के छपरडीह टांड़ में एक खंभे के बीच का तार टूट गया। इससे अंगवाली के सभी 13 वार्ड में लगातार छः घंटे तक विद्युतापूर्ति बाधित रहा।

बताया जाता है कि प्रभावित गांव के ही दर्जनों उत्साही युवकों ने 19 जून को तत्परता दिखाते हुए खतरों के बीच स्वयं विद्युत तार को दुरुस्त किया और गांव में बिजली बहाल करने में सफल रहे। बताया जाता है कि पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के नेतृत्व में उप मुखिया रियाज अहमद, रहिवासी राजकुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, नीतीश मिश्रा बिट्टू, अर्जुन सोनी, उत्तम मिश्रा, डोमन रजवार, गब्बी मिश्रा, मिथिलेश कुमार, बरूण मिश्रा, सुरेश रविदास, राजू रवि, कुलदीप यादव आदि युवको का इसमें अहम योगदान रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *