Advertisement

कुएं में गिरने से हाथी के बच्चे की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। रात के अंधेरे में कुएं में गिरने से हाथी के बच्चे की घटनास्थल पर हीं मौत की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव में बीते 23 जनवरी की रात्रि लगभग 2 बजे हाथी का बच्चा रात के अंधेरे में कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि हाथी का बच्चा जब बाड़ी में आलू खा रहा था, तभी उसे भगाने की नियत से ग्रामीण रहिवासियों ने खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया। कुएं में पानी नहीं था। मुंह के बल गिरने से हाथी का बच्चा कुएं में ही दम तोड़ दिया। रहिवासियों ने इसकी सूचना महुआटांड थाना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को दी।

घटना की सूचना मिलते ही महुआटांड़ थाना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी गिरे हुए हाथी के बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद 24 जनवरी को कुएं से हाथी के बच्चे को निकालकर शव को दफना दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *