Advertisement

बारिश व आंधी-तूफान से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में बीते एक जून की शाम बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

बताया जाता है कि बेरमो कोयलांचल के करगली, सुभाषनगर, बिरसा नगर, जवाहर नगर, कारो, रामनगर और बेरमो सीम में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब 15 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है।

ज्ञात हो कि, बारिश के साथ तेज हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई थी, लेकिन दूसरे दिन 2 जून की सुबह जैसे ही मौसम साफ हुआ, सीसीएल बीएंडके और ढ़ोरी क्षेत्र के कई कॉलोनीयों में विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।

सुभाषनगर सहित कॉलोनी सूचनानुसार आंधी-तूफान के कारण गुल हुई बिजली खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाई है। कारगली कोलियरी के विभागीय टीम दिन भर जुटी रही, परंतु दोपहर तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है।

बताया जाता है कि 20 हजार के करीब आबादी अंधेरे में डुबी हुई है। बिजली विभाग की टीम दिनभर खंभो को लाने और खड़ा करने में लगी रही। वहीं, तेज आंधी से कई घरों की टीन उखड़ने का समाचार है।

इस संबंध में फोरमैन दिनेश बैठा ने बताया कि लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित है। विभागीय टीम इसे दुरुस्त कर रही है। बताया गया कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *