Advertisement

कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति द्वारा बिजली विभाग की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मे सुचारु विद्युत आपूर्ति को लेकर 17 मई को कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल तेनुघाट द्वारा विभागीय बैठक किया गया।

कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रभाकर कुमार सिंह एवं सहायक विधुत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोमिया राजेश बिरुआ के संयुक्त अगुवाई में बिजली विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी उक्त बैठक में शामिल हुए।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को सिंह और बिरुआ द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि दस हजार, पचास हजार एवं एक लाख से अधिक बकाया दारों उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया जाएगा।

बैठक में बादल प्रकाश, रंजीत कुमार, दुलार यादव, भास्कर यादव, रंजीत बास्के, अनील राम, गणेश ठाकुर, मो. समीउल्लाह अंसारी, अमीत पासवान, राजेश कुमार सिंह, तापेश्वर प्रजापति सहित गोमिया प्रशाखा एवं कथारा प्रशाखा के सभी लाइनमैन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *