इलेक्ट्रिकल टीम के राहुल मिश्रा को मिला मैन ऑफ़ द मैच”
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में रेल मंडल मुख्यालय सोनपुर स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रहे टी -20 अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच 16 मार्च को खेला गया। पहला मैच इलेक्ट्रिकल टीम बनाम आरपीएफ टीम के बीच आयोजित किया गया। इस खेल में टीम इलेक्ट्रिकल ने आरपीएफ पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।इलेक्ट्रिकल टीम के राहुल मिश्रा को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विकेट में कुछ नमी का फायदा इलेक्ट्रिकल टीम को मिला और आरपीएफ टीम को शुरुआती झटका देने में कामयाब रहे। आरपीएफ की टीम निर्धारित 20 ओवर के बजाय 19.5 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
आरपीएफ की ओर से विशाल ने सर्वाधिक 42 और कौशल किशोर ने 19 रन का योगदान दिया। इलेक्ट्रिक टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे राहुल मिश्रा, जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन खर्च कर 3 विकेट ली। वहीं संतोष प्रकाश ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि, ओजस्वी ने भी 3 विकेट अपने नाम किया।
बताया जाता है कि 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिक टीम की शुरुआत सलामी बल्लेबाज संतोष प्रकाश और विकाश रंजन ने विस्फोटक अंदाज़ में किया। मध्य क्रम में राहुल मिश्रा की आक्रामक 22 गेंदों पर 42 रन और राकेश शर्मा का 28 रन नाबाद पारी से लक्ष्य को इलेक्ट्रिकल की टीम ने मात्र 12.5 ओवर में प्राप्त कर लिया। इस तरह टीम इलेक्ट्रिकल टीम ने आरपीएफ टीम पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रिकल टीम के राहुल मिश्रा को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।
![]()













Leave a Reply