Advertisement

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल ने मैकेनिकल को 57 रन से हराया

इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में रेलवे स्टेडियम सोनपुर में चल रहे टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मैच 5 मार्च को इलेक्ट्रिक टीम बनाम मैकेनिकल टीम के बीच खेला गया। जिसमें इलेक्ट्रिकल टीम 57 रनों से मैच जीतने में सफल रही। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इलेक्ट्रिकल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में इलेक्ट्रिकल टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाया। इलेक्ट्रिकल टीम की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई। सलामी बल्लेबाज राकेश शर्मा और कप्तान संतोष प्रकाश ने टीम को तेज शुरुआत देते हुए 87 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप सिर्फ 11 ओवर में कर डाली। राकेश शर्मा ने 47 बाल पर 69 रन एवं संतोष प्रकाश ने 21 रन बनाए।

इलेक्ट्रिक टीम के तरफ से उप कप्तान फैज अली खान ने तूफानी पारी खेलते हुए 38 रन नाबाद बनाए, वहीं राहुल मिश्रा ने भी तेज 27 रनो का योगदान दिया। मैकेनिकल टीम द्वारा 171 रन के लक्ष्य को पाने के दौरान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। निरंतर अंतराल में विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 20 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। इस प्रकार इलेक्ट्रिकल टीम 57 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया। मैकेनिकल टीम से मुख्य रूप से विभूषण कुमार ने 28 रन और सुमन कुमार द्वारा 19 रन का योगदान रहा।

इलेक्ट्रिकल टीम से सबसे सफल गेंदबाज संतोष प्रकाश रहे, जिन्होंने चार ओवर में मात्र 18 रन देखकर तीन विकेट लिए। वहीं राहुल मिश्रा ने दो विकेट, विशाल कुमार 2 विकेट और फैज अली खान ने भी एक विकेट अपने नाम किया।हरफनमौला प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इलेक्ट्रिकल टीम के तरफ से ज्योति कुमार ने भी शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया। मैकेनिकल के तरफ से सुनील सर्वाधिक 2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *