Advertisement

पर्यावरण संरक्षण में इलेक्ट्रिक वाहन मददगार-महारूद्र नारायण सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो – चन्द्रपुरा पथ पर स्थित सिंह नगर‌ मे इलेक्ट्रानिक्स स्कूटी सुदर्शन ईवी मोटर्स शोरूम का उद्धाटन किया गया। उद्धाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी महरुद्र नारायण सिंह, निमाई सिंह चौहान, दिलीप अग्रवाल, चेतलाल महतो, सुधीर किशन उर्फ भोला भाई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महारूद्र नारायण सिंह ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दामों से आमजनों को छुटकारा दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक बाजार में आया है। इससे पर्यावरण स्वच्छता को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक शो रूम की शुरूआत होना बेरमो के लिए खुशी का पल है। संचालक प्रवीण कालरा ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर से दुकान, स्कूल, बाजार आने-जाने के लिए बेहतर विकल्प के रूप में आया है।

बताया कि इस गाड़ी में ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्यूशन, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना नहीं पड़ता है। भारत सरकार ने इसकी छूट दी है। कहा कि मात्र एक फूल चार्ज से पचास से सौ किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय किया जा सकता है। बताया कि स्कूटी का मूल्य 35 हज़ार रुपये से 40 हज़ार है। फाइनेंस का भी सुविधा उपलब्ध है।‌ शोरूम उद्घाटन के अवसर पर संजय सिंह, लाल सिंह, चिंकू जैना, ददन सिंह, कृष्ण गोप, रवि सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *