भोजपुरी कलाकार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव को मिला लालटेन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में छपरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में इस बार 10 प्रत्याशी रह गए हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरजेडी से भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव हैं तो भाजपा से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी। इन्हें भाजपा के ही बागी निर्दलीय प्रत्याशी व छपरा नगर निगम के पूर्व मेयर राखी गुप्ता से जूझना पर रहा है। छपरा की सीट अबतक भाजपा की रही है। इस बार अधिक उम्र होने के कारण छपरा के विधायक सी एन गुप्ता का टिकट काटकर छोटी कुमारी को दिया गया हैं। इस सीट को पुनः प्राप्त करने के लिए भाजपा को पूरा दम -खम लगाना पड़ेगा। क्योंकि भोजपुरी कलाकार खेसारीलाल यादव की उपस्थिति मात्र से ही स्वजातीय युवा मतदाताओं में जोश झलक रहा है।

खेसारी लाल ने अपने मूल नाम शत्रुघ्न यादव के नाम से नामांकन दाखिल किया है। वे सारण जिला के हद में रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डे के भुई (धानाडीह) रहिवासी हैं। इन्हें राजद का लालटेन चुनाव चिह्न मिला है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी परसा थाना क्षेत्र के भगवानपुर रहिवासी एवं
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रही छोटी कुमारी को भाजपा का कमल चुनाव चिह्न मिला है। पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में वे विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।
वहीं जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मांझी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर -8 टेघरा रहिवासी जय प्रकाश सिंह को स्कूल का बस्ता, भारतीय एकता दल के छपरा नगर थाना क्षेत्र के रौजा रहिवासी ज्ञानी कुमार शर्मा को बैटरी टॉर्च, भारतीय लोक चेतना पार्टी के प्रत्याशी छपरा नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा लाला टोली रहिवासी राजेश कुशवाहा को चारपाई, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के प्रत्याशी सिवान जिला के हद में सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर रहिवासी शेख नौसाद को केतली, निर्दलीय प्रत्याशी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा बरादरी रहिवासी पदमा मिश्रा को प्रेशर कुकर, छपरा नगर थाना क्षेत्र के रुपगंज वार्ड -30 रहिवासी निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद सुल्तान हुसैन इदरीसी को मोतियों के हार, छपरा नगर थाना क्षेत्र के आजाद रोड साहेबगंज रहिवासी भाजपा के बागी प्रत्याशी छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता को गैस का चुल्हा और कटहरी बाग, रावल टोला छपरा रहिवासी निर्दलीय प्रत्याशी राणा यशवंत प्रताप सिंह को चुनाव चिह्न सेब आवंटित किया गया है।
![]()













Leave a Reply