Advertisement

रांची जिला सोना-चाँदी व्यवसाय समिति की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सोना चांदी व्यवसायी समिति चुनाव समिति रांची द्वारा चुनाव सम्बंधित प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उक्त जानकारी देते हुए चुनाव प्रबंधन समिति ने 18 अगस्त को बताया कि नामांकन फार्म जारी करने की बीते 17 अगस्त को आखरी तारीख थी। बताया गया कि 17 अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए एक फार्म जारी किया गया। अबतक अध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 4 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 समेत कुल 10 नामांकन फार्म जारी किया गया है।

बताया गया कि 19 एवं 20 अगस्त तक नामांकन फार्म जमा लिया जाएगा। नामांकन वापस लेने की तारीख 22 अगस्त तक है। आगामी 23 अगस्त को नामांकन फार्म जांच पड़ताल के पश्चात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जायेगी।सोना चांदी व्यवसायी रांची जिला चुनाव समिति द्वारा बताया गया कि उम्मीदवार अपना प्रचार प्रसार आगामी 23 अगस्त से अगले माह 6 सितंबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।

वोटिंग आगामी 8 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चर्च रोड स्थित सोना चांदी व्यवसायी समिति कार्यालय स्वर्ण कलश स्वर्णकार भवन में होगी। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू किया जाएगा। वोटों की गिनती के पश्चात विजय उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जायेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *