Advertisement

युवा व्यवसायी संघ के संरक्षकों की हुई चुनावी बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। युवा व्यवसायी संघ के प्रधान कार्यालय अपना बाजार फुसरों में संरक्षक मंडली की बैठक देवीदास की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि युवा व्यवसायी संघ अपने मुख्य मुद्दे से भटक गया है, इसीलिए फिलहाल संघ को संरक्षक मंडली ही चलाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से यह पारित किया गया कि चुनाव अगले आदेश के बाद ही कराया जाएगा। तब तक सारा कार्यभार संरक्षक मंडली ही संभालेगी। संरक्षक मंडली ने पिछले कार्यकाल की जांच पड़ताल की, जिसमे यह पाया गया कि 17 महीनों में एक भी बैठक नही हुई एवं कमिटी का विस्तार नही किया गया।

जिससे संघ मृतप्राय स्थिति में पहुंच गया है।अतः सभी ने यह निर्णय लिया कि निवर्तमान पदाधिकारी के इस्तीफे को मंजूर करते हुए सभी को पदमुक्त कर दिया जाये एवं तत्काल प्रभाव से संरक्षक मंडली सभी दायित्व एवं कार्यभार संभालेगी।

साथ ही साथ बैठक में सभी संरक्षक ने रोहित मित्तल को संरक्षक मंडली का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में संरक्षक मंडली के अध्यक्ष देवीदास, मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार, उप मुख्य चुनाव अधिकारी बिनोद चौरसिया, मो. कलाम, बालेश्वर पांडेय, आदि।

चुनाव समिति के कोषाध्यक्ष रोहित मित्तल, मदन गुप्ता, गिरिराज गिरी, संतोष भगत, विजय सिंह, संजय गुप्ता, राम छाबड़ा, मो. इलियास हुसैन ज़िया, दिलीप गोयल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *