Advertisement

भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत आठ उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 अक्टूबर को भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल, कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह, बसपा समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में भाजपा,कांग्रेस, बसपा के अलावा निर्दलीय दिनेश कुमार मुण्डा, खिरोधर किस्कु, कैलाश चन्द्र महतो, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अम्बेडकर) से कालेश्वर रविदास, सीपीआई से बैधनाथ महतो ने अपना अपना नामांकन पत्र बेरमो निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के कार्यालय में दाखिल किया। वहीं सुनीता टुड्डू निर्दलीय, शंकर घांसी मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमेटी, सुजीत कुमार वर्णवाल राईट टू रिकॉल पार्टी, बैजनाथ गोराई पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक्स) पार्टी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। उक्त जानकारी बेरमो निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने दी।
इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो सीओ मनोज कुमार, बीडीओ रौशन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी छवि बाला बारला, गोमियां सीओ ओम प्रकाश मंडल, गोमिया इंस्पेक्टर सुजीत कुमार,गोमियां थाना प्रभारी विनय कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी विजय प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। नामांकन पत्र बिक्री के समय अनुमंडल कार्यालय के नाजिर नेयाज अहमद मौजूद थे। तेनुघाट में नामांकन के कारण जुटी भारी भीड़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर बैरियर लगाया गया था। प्रशासन पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त था। बेरमो विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रपत्र बिक्री के पांचवे दिन चार प्रपत्र की बिक्री के बाद कुल मिलाकर 16 प्रपत्र की बिक्री हुई है। वहीं आठ प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अबतक कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। उक्त बातों की जानकारी बेरमो निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *