Advertisement

हर्षोल्लास के साथ लातेहार जिले में मनाया गया ईद उल अजहा

गिले – शिकवे भुलाकर एक दुसरे को गले लगाया, ईद उल अजहा की दी मुबारकबाद

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिले में 17 जून को हर्षोल्लास के साथ ईद – उल – अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। बकरीद पर्व इस्लाम धर्म में बहुत खास माना जाता है।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम धर्मावलंबी ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के लिए अहले सुबह ईदगाह और मस्जिद पहुंचने लगे थे। मस्जिद और ईदगाह के ईमाम ने सामुहिक रुप से नमाजियों को नमाज पढ़ाया। अल्लाह की इबादत कर उनका शुक्रिया अदा किया। सभी गिले – शिकवे भुलाकर एक दुसरे को गले लगाया तथा ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।
लातेहार जिला प्रशासन के निर्देश पर मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा की पुख्ता बंदोबस्त की गई थी।

जानकारी के अनुसार लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के बेलवाही (कामता) में नमाज के बाद एक दुसरे को मुबारकबाद देते हुए, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अवर निरीक्षक बहादुर महतो, मजिस्ट्रेट सह राजस्व कर्मचारी मो. शाबीर, रोजगार सेवक अजय भगत व पुलिस के जवान तैनात रहे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ईद उल अजहा पर्व पर तमाम नमाजियों एवं जिला प्रशासन को मुबारकबाद एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *