एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदो में बकरीद पर्व को लेकर 29 जून की सुबह मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी।
इस अवसर पर क्षेत्र मे सुख-शांति तथा अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर व् हाथ मिलाकर बकरीद पर्व की बधाई दी।
जानकारी के अनुसार ईद उल अजहा के अवसर पर बेरमो कोयलांचल के फुसरो, अमलो, कुरपनियाँ, संडे बाजार, जरिडीह बाजार, जारंगडीह, कथारा, नूरी नगर तथा राजा बाजार बोकारो थर्मल आदि मस्जिदों तथा ईदगाहो मे जाकर अकीदत के साथ नमाज अदा किया गया।
क्षेत्र मे बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन तैनात दिखी। मौके पर मौलाना ने कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी का पर्व है। इसमें सबसे अजीज वस्तु को परवर दिगार को नजर करने की परंपरा है। यह पाक त्योहार हमें जीवन में त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है।
मौलाना ने कहा कि यह त्याग ही वह महत्वपूर्ण जीवन मूल्य है जो परिवार, समाज और देश के एकजुटता को कायम रखता है। उन्होंने सभी से अपील किया कि शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाए।
235 total views, 1 views today