Advertisement

पेटरवार प्रखंड में जगह-जगह सादगी से मनाई गई ईद-उल-अजहा (बकरीद)

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे पूरे पेटरवार प्रखंड के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 7 जून को मुसलमानों ने ईद- उल-अजहा उर्फ कुर्बानी उर्फ बकरीद त्योहार पारंपरिक तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।

बताते हैं कि, बकरीद के मौके पर प्रातः मस्जिदों से नवाज अदा करने के पश्चात मुहल्ले के बुजुर्ग, युवक, बच्चे एक दूसरे के गले मिले। इसके बाद स्थानीय कब्रस्त्थानों में पूर्वजो को याद कर उन्हे अगरवत्ती दिखाए। वहीं सभी दिन भर खाने, पीने में मशगूल रहे।

ईद-अल-अजहा के मौके पर पेटरवार थाना की ओर से जोरूवाटांड, पेटरवार, बुंडू, लुकैया, सदमा, उत्तासारा, अरजुआ, घरवाटांड़, खेतको, चलकरी, अंगवाली आदि इलाके में स्थित मस्जिद के आसपास थाना के जवान तैनात थे।

बताया जाता है कि अंगवाली में थाना की ओर से सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र मुर्मू सहित पंकज कुमार, रंजीत यादव आदि पुलिस कर्मी के साथ मोमिन एक्शन कमिटी के गणमान्य, उप मुखिया रियाज अहमद, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, ग्यास अंसारी, खुर्शीद आलम, एनायत हुसैन, अलेनबी अंसारी, अशरफ अंसारी, पवन विश्वकर्मा सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *