ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के सम्मान में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में ईद के मद्देनजर स्थानीय नेतागण, कार्यकर्ताओं द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन जारी है।
इसी कड़ी में गिरिडीह जिला के हद में गांडेय प्रखंड के बाकी कला पंचायत के राणाटांड़ हटिया मैदान में भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रहिवासियों ने पहुंचकर विधायक को ईद की बधाई दी तथा आपस में एक दूसरे को बधाइयां देकर त्योहार के मद्देनजर खुशियां बांटी।

इस अवसर पर गांडेय प्रखंड के फूलजोरी हाल्ट के पास भव्य रुप से कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद का स्वागत हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से ढोल मांदर स्वागत नृत्य द्वारा किया गया।
इसके उपरांत विधायक समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर तथा पुष्प माला पहनाकर किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो में अपना आस्था जताते हुए विधायक के समक्ष बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों को छोड़कर समर्थक शामिल हुए। जिनका स्वागत विधायक द्वारा पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर किया गया।

मौके पर विधायक डॉक्टर अहमद ने झामुमो में ज्वाइन किए तमाम सदस्यों को पार्टी और संगठन के लिए पूरी निष्ठा, पूरा समर्पण भाव से और आस्था के साथ कार्य करने की बातें कही।
वही अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार प्रदेश में चौमुखी विकास को लेकर पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) के आशीर्वाद और दिशा निर्देश से मुख्यमंत्री सोरेन खुद प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
![]()












Leave a Reply