Advertisement

हर बच्चा सुरक्षित हो इसके लिए मिलकर करना होगा प्रयास-अरुणा

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, सहयोगिनी तथा रेलवे पुलिस सुरक्षा बल के सहयोग से 6 जुलाई को बोकारो रेलवे स्टेशन में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में फाउंडेशन तथा आरपीएफ से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया।

इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल बोकारो की उप निरीक्षक अरुणा उरांव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए हमें हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। हर बच्चा सुरक्षित हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों का ट्रैफिकिंग ना हो इसके लिए जबतक हमारा समाज संवेदनशील रहेगा, तब ही इस पर रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन आहट के तहत यात्रियों के बीच लगातार बाल तस्करी रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि बाल तस्करी, बाल यौन हिंसा तथा बाल विवाह को लेकर संस्था द्वारा बोकारो जिले में लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने, बाल तस्करी तथा बाल यौन हिंसा रोकने को लेकर सघन रूप से कार्य किया जा रहा है।

जिसमें बोकारो जिले के सभी स्टेकहोल्डर की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि बोकारो जिले के 150 गांव में सवा दो लाख रहिवासियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ पत्र भराया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, धर्मगुरु तथा ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि बाल तस्करी रोकने तथा बाल मजदूरी के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है।

सहयोगिनी कार्यकर्ता प्रतिभा मिश्रा ने बाल विवाह रोकने को लेकर उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों सहित आम यात्रियों को शपथ दिलवाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के मुकेश कुमार सिंह, देव मोनी कुमारी, कुमारी राखी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पा कुमारी, मनोज कुमार, अनन्या सिंह, ट्विंकल कुमारी, हेमराज कुमार, सुषमा कुमारी, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *