रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार चौक पर 12 अप्रैल की संध्या भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
सीएम के पुतला दहन के अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में गुंडागर्दी काफी बढ़ा है। शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना इस सरकार से उम्मीद के बाहर की बात है।
कहा गया कि रांची घेराव कार्यक्रम में बीते 11 अप्रैल को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराने से भाजपा पार्टी डरने वाली नहीं है। झारखंड में सिर्फ लूट नीति अब बना हुआ है। बेरोजगारों की फौज बढ़ा हुआ है। सरकार का सिर्फ मकसद क्षेत्र की जनता को उलझा के रख देने का काम है।
भारतीय जनता पार्टी कसमार प्रखंड महामंत्री परमेश्वर नायक ने कहा कि हेमंत सरकार सभी मोर्चों में विफल है। झारखंड को बचाने का सिर्फ एक ही विकल्प अब बचा है, वह विकल्प राष्ट्रपति शासन है। राष्ट्रपति शासन लागू करने से ही राज्य को बचाया जा सकता है।
![]()












Leave a Reply