रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के खुंटरी पंचायत भवन में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का चयन करने के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत के रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार महतो ने मुख्य वक्ता के रुप में कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा बृद्धा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, बाल विकास परियोजना, गोद भराई, अन्नपूर्णा प्रसाधन संबंधित विभिन्न योजनाओं को पंचायत के अनुसूचित जाति/जनजाति के कल्याण के लिए जानकारी देते हुए आवेदन संकलित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रुप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन समन्वयक संजय कुमार, कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार महतो, एटीएम जरीडीह रवि कुमार, बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका संध्या सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग से प्रियंका कुमारी के सहयोगी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply