Advertisement

पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में ई-नीलामी महत्वपूर्ण माध्यम-रौशन कुमार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के थाना बिहपुर, खुदीराम बोस पूसा और बरौनी स्टेशनों पर स्थित पे-एंड-यूज़ शौचालयों का आवंटन 31 जुलाई ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।

उपरोक्त तीनों लॉटों के लिए कुल वार्षिक अनुबंध मूल्य ₹2,61,666 (मात्र दो लाख इकसठ हजार छह सौ छियासठ रुपये) प्राप्त हुआ है। यह अनुबंध तीन वर्षों के लिए किया गया है, जिसका कुल मूल्य ₹7.85 लाख रुपये आंका गया है।

सोनपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार ने 31 जुलाई को उपरोक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनपुर रेल मंडल में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए ई-नीलामी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। कहा कि इस प्रकार के कार्यों से न केवल रेल यात्रियों को बेहतर जनसुविधा प्राप्त होती हैं, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य स्टेशन परिसरों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे रेल परिसरों की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और रेल प्रशासन को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *