देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने किया था पहला पावर प्लांट का शिलान्यास
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का 78वां स्थापना दिवस 8 जुलाई को बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में धूमधाम के साथ मनाया गया।
ज्ञात हो कि, वर्ष 1948 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एशिया का पहला बोकारो थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास किया था, जो वर्ष 1952 में शुरू हुआ।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डीवीसी बोकारो थर्मल के महाप्रबंधक राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक कालीचरण आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात केक काटा गया।
यहां मुख्य अतिथि महाप्रबंधक राजेश विश्वास ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 78वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि डीवीसी बाढ़ नियंत्रण, विद्युत उत्पादन के साथ – साथ सीएसआर के माध्यम से परियोजना के आस – पास के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए भी संकल्पित है। साथ ही कहा कि हम सबों के लिए यह गौरव की बात है कि यहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आए और बोकारो थर्मल में एशिया का पहला पावर प्लांट का शिलान्यास किया।
रंगारंग नृत्य – संगीत की प्रस्तुति डीवीसी +2 उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, कार्मेल स्कूल और संत पॉल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों के साथ केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बलराम डे, संत पॉल स्कूल की शिक्षिका अनीता राज आदि प्रतिनिधि शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावे डीवीसी के उप महाप्रबंधक(यांत्रिक) सोमेन मंडल, उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) अजय केश, उप महाप्रबंधक अखिलेंदु सिंह, खान उप महाप्रबंधक देव प्रसाद, उप महाप्रबंधक(स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एस के झा, प्रबंधक (स्वास्थ्य) डॉ संगीता रानी, प्रबंधक (यांत्रिक) मनीष कुमार चौधरी आदि को अंग वस्त्र और गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन की बागडोर मनोज कुमार गुप्ता तथा आरती रानी ने संभाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मो. एस ए ए अशरफ, दीनानाथ शर्मा, शाहिद इकराम, मेहीलाल प्रजापति, शिव चरण आदि का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply