Advertisement

बिष्णुगढ़ में ऑटो पलटने से डीवीसी सप्लाई मजदूर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ में डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत 55 वर्षीय सप्लाई मजदूर महमूद अंसारी की 16 मार्च को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बताया जाता है कि घटना बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बगोदर बिष्णुगढ़ मुख्य चौक में घटी। यहां मृतक सप्लाई मजदूर अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ ऑटो से बिष्णुगढ़ स्थित अस्पताल किसी कार्य से जा रहे थे कि अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिसमे सवार सप्लाई मजदूर की मौत हो गई। उक्त घटना के बाद बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत तमाम सप्लाई मजदूरों में शोक व्याप्त है।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *