Advertisement

डीवीसी मेंबर टेक्निकल व् ईडी प्रोजेक्ट आज करेंगे नवनिर्मित एसटीपी दो का उद्घाटन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गुजरात की कम्पनी भरतजी पटेल द्वारा डीवीसी के बोकारो थर्मल में 28 करोड़ लागत से बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ( एसटीपी दो ) का उद्घाटन 6 दिसंबर को किया जाएगा।

इसकी जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने 5 दिसंबर को दी। उन्होंने बताया कि एसटीपी दो का उद्घाटन डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से आए मेंबर टेक्निकल एस. के. पांडा एवं ईडी प्रोजेक्ट चैतन्य प्रकाश करेंगे। साथ ही अधिकारीद्वय बोकारो थर्मल प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि बोकारो थर्मल में एसटीपी का दो प्लांट बनाए जा रहे हैं। प्लांट गेट ओवरब्रिज के नीचे एसटीपी दो प्लांट का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन किया जायेगा। वही सिक्स यूनिट स्थित लोहा पुल कोनार नदी के बगल एसटीपी एक प्लांट का निर्माण किया जा रहा है जो अभी अधूरा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *