Advertisement

डीवीसी संयुक्त प्रतिनिधियों ने सुरु की अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जांच अभियान

बोकारो थर्मल में जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी की जमीन व् आवासों में अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ प्रबंधन जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। इसको लेकर डीवीसी अधिकारियो एवं यूनियन प्रतिनिधियों की संयुक्त कमिटी ने 24 अप्रैल को डीवीसी की आवासीय कॉलोनी के दोमंजिला आवास एसडी 1,2 व् 3 सहित तीन मंजिला आवास एसडीटी 8 में जांच अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार संयुक्त प्रतिनिधियों ने 24 अप्रैल को लगभग 80 आवासों में जांच किया। डीवीसी आवासों में रहने वालो से पूछताछ किया। यहाँ जांच के क्रम में डीवीसी के कई स्थायी एवं ठेका कर्मचारीयों सहित पेंसनधारी डीवीसी द्वारा आवंटित अपने आवासों को भाड़ा में लगाने की बात आवास में रहने वाले रहिवासियों ने कही।

इस संबंध में डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक बीसी होलकर ने कहा कि जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं शुक्रवार को डीवीसी कॉलोनियों में घूम घूम कर कंपनी आवासों में रहने वालो से पूछताछ किया जायेगा।

साथ ही कहा कि जांच व् कार्यवाई में कोई भेदभाव नही बरती जाएगी। जांच कमिटी में शामिल सदस्य भी अगर अवैध अतिक्रमण किए है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई किया जाएगा।

इस अभियान में आवास कमिटी के सचिव सह सहायक प्रबंधक ए ए असरफ, भू सम्पदा पदाधिकारी अविनाश कुमार सिन्हा, सचिव डीविसी श्रमिक यूनियन बीके सिंह, सचिव डीवीसी हिन्द मजदूर किसान यूनियन रामलाल पासवान, सचिव डीवीसी कामगार संघ रवि शंकर कुमार, सचिव डीवीसी मजदूर संघ राजदेव सिंह सहित होम गार्ड इंचार्ज धनेश्वर साव, चंदन ठाकुर आदि महिला पुरुष जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *