Advertisement

टीम के साथ डीवीसी अधिशासी निदेशक वित्त पहुंचे बोकारो थर्मल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से अधिशासी निदेशक (एक्जक्यूटिव डायरेक्टर) वित्त जयदीप मुखर्जी अपने टीम के साथ 18 जून को बोकारो थर्मल पहुंचे। उन्होंने यहां डीवीसी अधिकारियों एवं कामगार संघ प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से ईडी वित्त जयदीप मुखर्जी, वरीय प्रबंधक वित्त भरत सिंह एवं सत्यकाम 18 जून को बोकारो थर्मल पहुंचे। यहां प्लांट के सभाकक्ष में डीवीसी के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की एवं वित्त से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक ओएण्डएम मधुकर श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इसके बाद ईडी मुखर्जी प्रशासनिक भवन में कामगार संघ प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए एवं जल्द समाधान का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने डीवीसी के मान्यता प्राप्त यूनियन कामगार संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मण्डल एवं अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी ने मुख्यालय कोलकाता से आए टीम के समक्ष कामगारों की समस्याओं को रखते हुए टीए बिल को लेकर उत्पन्न समस्या का जल्द निदान करने की मांग की।

साथ ही बढ़ता हुआ बजट समस्या के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों का बिल सही समय में भुगतान नहीं हो रहा है जिसे ठीक करने की मांग की गयी। एलटीए बिल में भुगतान राशि में संशोधन निवारण न होने की समस्या के कारण बील रुक जा रहा है, जिसे ठीक करने की मांग की गयी। कर्मचारी सेवा पुस्तिका में पुनरीक्षण को लेकर मानव संसाधन विभाग एवं लेखा विभाग के बीच आपसी सामंजस्य बनाने की मांग की गयी।

बैठक में वरीय प्रबंधक वित्त सुशील कुमार के अलावे कामगार संघ के सचिव रूपायन मण्डल, अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष ताहिर राहुला, शुक्लेश प्रजापति, विकाश तिवारी, अजय चौधरी, सतेन्द्र मौर्या, बैजनाथ प्रसाद, सुब्रत प्रामाणिक सहित कई अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *