Advertisement

डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर, 90 प्रतिशत रहे उत्तीर्ण

विद्यालय की छात्रा श्रीष्टि कुमारी 91.6 प्रतिशत अंक के साथ बनी विद्यालय टॉपर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल के डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल का मैट्रिक परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के 90 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है।

ज्ञात हो कि, अधिविद्य परिषद द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणाम 27 मई को घोषित किया गया। जिसमें डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल की छात्रा श्रीष्टि कुमारी ने 91.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय टॉपर रहीं। वहीं छात्रा अंशु कुमारी 90.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा 90 प्रतिशत अंको के साथ अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त विद्यालय के कुल 195 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 174 विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा।

विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए शिक्षकों को साधुवाद दिया, जिनके प्रयास से विद्यालय बेहतर प्रदर्शन करने में सफलता पायी है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रशांत कुमार, सुकेश प्रजापति, शैलेश तिवारी, रमेश कुमार, दिनेश महतो, खेदन रजक आदि ने उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *