बैंक स्थानांतरण होने पर खाता धारकों को होगी भारी असुविधा-ललन सिंह
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी बेरमो माइन्स एसबीआई बैंक शाखा के स्थानांतरण के विरोध में रहिवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 31 दिसंबर को शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
रहिवासियों ने ज्ञापन में अपनी समस्या बताते हुए शाखा को यथावत रखने की मांग की है। कहा गया है कि यहां बैदकारो पंचायत, डीवीसी और सीसीएल कॉलोनी के रहिवासियों का खाता है। लेकिन वर्तमान में बैंक शाखा द्वारा अब मुख्य स्थान से स्थानांतरित कर दूसरे जगह गांधीनगर एसबीआई बैक मे 16 जनवरी से विलय किये जाने का नोटिस बैंक परिसर के बाहर चिपका दिया गया है। इस पर ग्राहक विरोध में उतर गए हैं।
स्थानीय रहिवासियों ने 31 दिसंबर को बैंक के समीप दुर्गा मंडप प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में पूर्व मुखिया ललन सिंह की अध्यक्षता मे बैठक की। संचालन मनोज सिंह ने किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन के jmm खिलाफ नारेबाजी किया और वर्तमान में भवन में बैंक संचालित रखने को कहा गया।
रहिवासियो का का कहना है कि अगर बैंक यहां से हटाया गया तो हम सभी ग्राहक बैंक से लेन देन बंद कर देंगे। उनका कहना है कि वृद्धा, विघवा पेंशन, माईया सम्मान योजना, महिला स्वयं सहायता समूह का लेन-देन यहां किया जाता है। बैंक शाखा जहां नये जगह पर संचालित किए जाने की बात कही जा रही है, वहां पहुंचने के लिए तीन किलो मीटर जाना पड़ेगा।
ज्ञापन में बताया गया कि यह बैंक शाखा पिछले 30 वर्षों से डीवीसी बेरमो मांइस मे संचालित हो रही है। स्थानीय और आसपास के गांवों के अधिकांश रहिवासी इस शाखा से बैंकिंग सेवाएं लेते हैं। ग्राहको ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के जिला शाखा बोकारो, भागलपुर और मुंबई स्थित प्रधान कार्यालय के अध्यक्ष को संबोधित पत्र में स्थानांतरण रद्द न किए जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि बैंक स्थानांतरण होने पर खाता धारकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सैकड़ों खाता धारकों ने कहा कि बैंक में लगभग तीन हजार खाता है। स्थानांतरण होने पर खाता धारकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
बैठक मे दिगंबर महतो, दीपक सिंह, देवी सिंह, नैयर हुसैन, अरविंद सिंह, बिरेंद्र प्रताप सिंह, ललन राम, रघुवीर पांडेय, मनोज शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, ओम प्रकाश दूबे, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह, पप्पू सिंह, गुडडु सिंह, गोपाल मुखर्जी, नीरज पाठक, बच्चू, प्रमोद शर्मा आदि सैकड़ो रहिवासी शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply