Advertisement

वज्रपात से दुर्गापुर रहिवासी अधेड़ की मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना के दुर्गापुर गांव के ललमटिया टोला रहिवासी अधेड़ की वज्रपात से मौत हो गयी।

बताया जाता है कि ललमटिया रहिवासी कार्तिक महतो के 58 वर्षीय पुत्र नागेश्वर महतो की मौत वज्रपात से हो गया। बताया जाता है कि मृतक दुर्गापुर ललमटिया के खांजो नदी में अपनी मवेशी चराने गया था। मवेशियों को चराकर घर लौटने के दौरान अचानक बारिश होने लगा। इस दौरान हुई वज्रपात से उसकी मौत हो गयी। मौक पर कसमार थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *