Advertisement

चांदो में दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व् कुंवारी कन्या पूजन कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो ग्राम के राजपूत टोला स्थित पुराने श्रीदुर्गा मंदिर के स्थान पर नई मंदिर का निर्माण कराया गया। उक्त मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के नए मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में कुंवारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन यजमानो द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार चांदो राजपूत टोला श्रीदुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आचार्य हरिसाधन मुखर्जी व् वीरेंद्र तिवारी के द्वारा सम्पन कराया गया। इसके लिए एक दिन पूर्व बीते 21 जनवरी को विधिवत जलयात्रा निकाली गयी थी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू भक्तजनों ने कलश में जल लेकर मंदिर प्रांगण में कलश स्थापित की थी। कलश यात्रा में अधिकांश महिला तथा छोटी छोटी बच्चियां शामिल थे।

आज अनुष्ठान उपरांत कमिटी के सक्रिय प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिंह के सानिध्य में कई कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्थानीय रहिवासी तथा उत्साही युवकों द्वारा गांव में रैली निकाली गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *