बोकारो एवं गिरिडीह जिला में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो,गिरिडीह (झारखंड)। बोकारो एवं गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में जगह-जगह दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) की बैठक का आयोजन कर सेना के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला एवं परुष इन बैठको में शामिल होकर संगठन को मजबूती देने में लगे हैं।

जानकारी के अनुसार बीते 27 नवंबर को बोकारो जिला के बारी कॉ-आपरेटिव तेतुलिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दुर्गा सोरेन सेना का दामन थामा। बैठक की अध्यक्षता देवला टुडू तथा संचालन ओम प्रकाश हंसदा के द्वारा किया गया। यहां डीएसएस (DSS) के मुख्य अतिथि केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हंसदा उपस्थित हुए।

बैठक में सेना के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य भी उपस्थित हुए। केंद्रीय पर्यवेक्षक बिरसा हंसदा ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना एक बहुत बड़ा समाजिक संगठन है। इस संगठन में शामिल होने वाले सभी महिलाओं को बधाई दी गयी तथा संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कहा गया कि इस संगठन के माध्यम से बे-वजह निम्न तबके के लोगों को जो परेशान किया जाता है गरीब, मध्यम, निम्न वर्ग, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी मूलवासी के समस्याओं के समाधान के लिए दुर्गा सोरेन सेना हमेशा कृत संकल्पित है।

यहां सेना में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मिना देवी, संदीप हंसदा, महो सोरेन, सुले मुर्मू, किरण हंसदा, बीणा मरांडी, गीता मुर्मू, हिम देवी, समोली देवी, आशा मुर्मू, रेनू देवी, जुली कुमारी, लीलावती देवी, गुलाबी देवी, सावित्री देवी, एतवारी देवी, लूसी कुमारी, दलजीत कौर, रिंकी कौर, रेत हांसदा, सलमा मुर्मू, महेंद्र नाथ मुर्मू, रीता देवी, सलमा मुर्मू, बालेश्वर हंसदा, ललित देवी, हीरो मुर्मू, ललिता देवी, जय देवी, कुसुम कुमारी, गीता शाह आदि उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को ही सेक्टर 9 बसंती मोड़ में महिलाओं ने दुर्गा सोरेन सेना का दामन थामा। यहां संगठन में शामिल होने वाले सभी महिलाओं को बधाई दी गयी। तथा संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यहां दुर्गा सोरेन सेना में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से काजल देवी, रीना देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी, रेणु देवी, लक्ष्मी देवी, चाँदनी देवी, लकमी कुमारी, सीमोंती कुमारी, संतोषी देवी, रानी देवी, प्रतिमा देवी, सिमा देवी आदि शामिल थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को गिरिडीह जिला के झंडा मैदान में दुर्गा सोरेन सेना गिरीडीह जिला विस्तार के लिए बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से डीएसएस के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हंसदा तथा केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित हुए।

इस अवसर पर गिरिडीह जिला के जिला संयोजक, प्रखंड प्रभारियों का चयन तथा विभिन्न प्रखंडो के संयोजक तथा सह संयोजक का चयन मुख्यतः गिरिडीह, डुमरी, धनवार, देवरी, बेंगाबाद, गांडेय, एवं पीरटांड का घोषणा किया गया। इस अवसर पर डीएसएस के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हंसदा ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना झारखंड का एक बहुत बड़ा संगठन है।

इस संगठन के माध्यम से गरीब, गुरबा, दलित, शोषित, पीड़ित, आदिवासी, मूलवासी की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बे-वजह गरीब लोगों को सरकारी पदाधिकारी परेशान करते रहते हैं।

छोटी मोटी मूलभूत समस्याओं से जो वंचित होते है, वैसे लोगों तक तथा अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक जागरूक डीएसएस के माध्यम से किया जायेगा। संगठन में मुख्य रूप से मोहन दास, मेराज अंसारी, जमीर आलम, संजय हंसदा, सोहन हंसदा, जूलियस मरांडी, सुनील सोरेन, रसीला बेसरा, पलस सोरेन, विनोद टुडू, भोला हंसदा, सुशान्त डेवरी, सुशील हेंब्रम, मुमनील सोरेन, हर किस्कु आदि शामिल हुए।

 393 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *