रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बागदा गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। क्षेत्र के पूजा पंडाल में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। विशेष रूप से दूर दराज क्षेत्र के श्रद्धालू बड़ी संख्या में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां मां दुर्गा से मांगी गई मन्नतें अवश्य पूरी होती है। इसी कारण हर वर्ष दूर-दराज़ से भी श्रद्धालू यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों में मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य रहा और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।
![]()













Leave a Reply