प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी रहिवासी एवं कांग्रेस पार्टी पिछरी दक्षिणी के पूर्व पंचायत अध्यक्ष दुर्गा महतो का बीते 22 मई की रात उनके घर पर निधन हो गया। दिवंगत 55 वर्ष के थे तथा किडनी रोग से ग्रस्त थे।
दिवंगत के परिवारजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व उनका ईलाज वेलूर में भी हो चुका था। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे काफी मृदुभाषी थे, जो शुरू से ही कांग्रेस पार्टी में रहकर समर्पित भाव से कार्य कर रहे थे। सच्चे अर्थो में वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे व् कर्मठ सिपाही थे।
दिवंगत महतो के आकस्मिक निधन पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, अंगवाली अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सत्यजीत मिश्रा, रियाज अहमद, मानिक मंडल, अशोक मंडल, आशीष पाल, गौतम पाल, चमन सोरेन, बरूण मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय दामोदर नदी हिंदुस्तान पुल के निकट किया गया।
![]()













Leave a Reply