Advertisement

रहिवासियों के विरोध के कारण तार जोड़ने आये विधुत अधिकारी वापस लौटे

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। हाई टेंशन 33 हजार वोल्टेज का नंगा तार जोड़ने आये प्रखंड प्रशासन एवं विधुत विभाग की टीम को स्थानीय रहिवासियों के विरोध के बाद बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामला समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर मुर्गियाचक ईमली चौक का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को ताजपुर प्रखंड के हद में सरसौना चौर स्थित सिमेंट फैक्ट्री का लाईन जोड़ने आये ताजपुर बीडीओ मनोज कुमार, ठेकेदार विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता समेत बड़ी संख्या में मजदूर, मिस्त्री हाई टेंशन 33 हजार वोल्टेज का तार जोड़कर लाईन चालू करने आये, लेकिन स्थानीय रहिवासी खासकर महिलाओं के जोरदार विरोध के बाद बिना तार जोड़े सभी को बैरंग लौटना पड़ा।

इस बाबत पूछे जाने पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रसुखदार लोगों के मकान, दुकान, एजेंसी के सामने इंसुलेटेड- कवर्ड वायर लगाया गया है। गरीबों के घर, पानी टंकी में सटाकर नंगा तार लगाया जा रहा है। यह अनुचित है।

उन्होंने बताया कि शहर के चांदनी चौक, मोटरसाइकिल एजेंसी, गांधी चौक की तरह सभी जगह कवर्ड वायर लगाकर लाईन चालू किया जाये, अन्यथा भाकपा माले ग्रामीणों के संघर्ष के साथ है। माले नेता ने विद्युत विभाग द्वारा कहीं नंगा तार एवं कहीं कवर्ड तार लगाने के मामले की जांच कर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने के दोषियों पर कार्रवाई की की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *