रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप बीते 9 अक्टूबर की देर रात हाईवा चालक से मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार घटना के दिन देर रात लगभग 2:15 बजे सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व एक हाईवा गाड़ी को रोककर चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गश्ती टीम को देखते ही दो आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।
पीड़ित हाईवा चालक गौतम कुमार नवादा, बिहार रहिवासी ने बताया कि दोनों आरोपी टोल टैक्स से ही उसका पीछा कर रहे थे और रेल फाटक के पास जबरन उतारकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के बयान पर बालीडीह थाना में कांड क्रमांक-292/25 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार शर्मा और अजय कुमार सिंह, जरीडीह थाना क्षेत्र रहिवासी बताये जा रहे है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक JH09BF/1965 जब्त की है। इस कार्रवाई में बालिडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शशिकान्त ठाकुर, आरक्षी मरियानुस जोजो और आरक्षी अभय प्रजापति शामिल थे।
![]()













Leave a Reply