प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर व आस पास क्षेत्रो के प्रवासी मजदूरों के मौत का शिलशिला थम नही रहा है। आयेदिन बगोदर व् आसपास के क्षेत्र के रहिवासियों के मुंबई, दिल्ली आदि में होनेवाले मौत की खबर रहिवासियों को गमगीन कर देता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के बगोदर थाना के हद में बगोदरडीह निवासी भातु यादव के 46 वर्षीय पुत्र गणेश यादव उर्फ पच्चू यादव की मौत मुंबई में होटल में काम के दौरान सीढी से गिरने से बीते 5 सितंबर की रात हो गयी।
इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। बताया जाता है कि गणेश यादव मुंबई के एक होटल में झाढु पौछा का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्रियो और एक पुत्र को छोड़ गया है।
इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने 6 सितंबर को संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी गोविंद महतो का शव एक महीने से दोहा कतर में पड़ा हुआ। सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है। झारखंड से मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।
उन्होंने बताया कि मृतक यादव का शव मुंबई से उनके पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। गाँव में मौत की सूचना मिलते हीं करमा का पर्व मातम में बदल गया है।
![]()












Leave a Reply