Advertisement

प्रशासनिक महकमा की सक्रियता से बेरमो में होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रंगो का त्यौहार होली के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड क्षेत्र में पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण तथा सौहार्द वातावरण में बीते 4 मार्च को संपन्न हो गया। इसका श्रेय बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव तथा विभिन्न थाना प्रभारी व् पुलिस बल को जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बेरमो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया, जिसमें रहीमगंज, पुराना बीडीओ ऑफिस, बैंक मोड़, फुसरो रोड, जरीडीह बाजार, कुरपनिया मोड़, सण्डे बाजार, बेरमो खटाल के समीप, चार नंबर मोड़ आदि क्षेत्रो में पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया।
बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय के समीप होली को लेकर मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां पल पल की स्थिति पर बीडीओ सहित अन्य अधिकारी नजर बनाये थे।

जिससे शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ होली त्यौहार मनाया जा सका।दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल अपने अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित थे। इस दौरान जारंगडीह स्थित भगत सिंह चौक, कथारा मोड़ मुख्य चौक पर भी पुलिस बल की तैनाती देखी गयी। ज्ञात हो कि ड्यूटी के दौरान एक जवान के बेहोश हो जाने पर तुरन्त उसे अनुमण्डल अस्पताल फुसरो में भर्ती कराते हुए उचित ईलाज करवाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *