Advertisement

झारखंड के बोकारो में भारी बारिश से रहिवासियों की बढ़ी परेशानी

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड में मानसून सक्रिय है। बीते 18 अगस्त से बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में लगातार बारिश हो रही है। मानसून की लगातार बारिश ने जहां यहां के किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, वहीं शहर की बदहाल दुर्दशा की पोल खोल दिया है। भारी बारिश से शहरवासी परेशान हाल हैं।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के शास्त्रीनगर में जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। नालियां जाम है। घर और दुकानों में पानी घुस गया है। जनता परेशान हैं। फुसरो पानी-पानी हो गया है। अब जनता पूछने लगी है कि हमारे जनप्रतिनिधि कहां है?

बताया जाता है कि झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज के समीप ब्रिज के सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो परिसर में पानी भरा है। मरीज पानी पार कर अस्पताल जाने को विवश हैं। सड़कों के किनारे नालियां जाम है। जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है।

चंद कदमों की दूरी पर फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड कार्यालय है। सफाई के नाम पर पुरस्‍कार लेने वाला फुसरो नगर परिषद अपना दायित्व भी पूरी तरह से नहीं निभा रहा है। रहिवासी और शहरवासी पानी से परेशान हैं। सड़क चलने लायक नहीं है। जनजीवन अस्त व्यस्त है। सफाई के नाम पर नगर परिषद हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है। बावजूद परिणाम अबतक सिफर रहा है।

इससे क्षुब्ध भाजपा नेता भाई प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह और टुनटुन तिवारी कहते हैं कि नगर परिषद विकास के नाम पर अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है। फुसरो बाजार में जहां फेवर ब्लॉक की जरूरत है, वहां नहीं बिछाया जा रहा है। सभी वार्डों में नाली, सड़क और पानी का पाइप बिछाया जा रहा है।

निर्माण कार्य में क्वालिटी मेंटेन नहीं किया जा रहा है। ढाई करोड़ से नगर क्षेत्र में दस सामुदायिक शौचालय बनाया गया है, लेकिन एक भी चालू नही है। कहा गया कि फुसरो नप क्षेत्र के रहीमगंज, बाटा गली, पटेल चौक और जवाहर नगर कॉलोनी के घरों में वर्षा का पानी घुस रहा है। बरसात में हर साल घर डूबने से जनता परेशान है।

मुख्य नाला निर्माण के लिए आया 50 लाख रुपये नगर परिषद में पड़ा हुआ है। सीसीएल ढोरी एवं बीएंडके क्षेत्र से नगर परिषद द्वारा हर साल करोड़ों रुपये होल्डिंग टैक्स वसूले जा रहे है। इसके बाद भी पूरे नगर क्षेत्र में ठीक से सफाई भी नहीं हो रहा है। नगर परिषद से फुसरो की जनता परेशान है। वार्ड पार्षद भरत वर्मा बाटा गली के कई घरों मे डूबे पानी को निकालने का प्रयास कर रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *