प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) द्वारा बीते 3 फरवरी से आयोजित इंटर तीनों संकाय की बोर्ड परीक्षा का समापन 24 फरवरी को अपराह्न हिंदी ‘बी’ एवं मातृभाषा विषयक परीक्षा के साथ हो गया।
बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खास पेटरवार मुख्य पथ स्थित +2 उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार में द्वितीय पाली में निर्धारित समय अपराह्न 2 से 5.15 तक परीक्षा ली जाती रही।
प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के प्राचार्य राजदेव साहू ने *जगत प्रहरी* को एक भेंट में बताया कि इस परीक्षा केंद्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटमकुल्ही, प्लस टू उच्च विद्यालय दांतू तथा +2 उच्च विद्यालय कसमार के परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अंतिम दिन परीक्षा दी। बताया कि 24 फरवरी को अंतिम दिन अपराह्न हिंदी ‘बी’ + मातृभाषा (कोर- लेंग्वेज) विषय की परीक्षा में सिर्फ कसमार +2 उच्च विद्यालय के 43 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल रहे।
बता दें कि, कड़ी सुरक्षा के बीच पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो द्वारा नित्य प्रत्येक विषय की प्रश्न पत्रों को स्थानीय एसबीआई बैंक शाखा से निकासी कर परीक्षा केंद्रों में केंद्राधीक्षक को सुपुर्द करते और परीक्षा उपरांत संध्या को बेरमो अनुमंडल कार्यालय (तेनुघाट) के ट्रेज़री में जमा करते रहे है। मौके पर बीडीओ संतोष कुमार महतो के साथ उच्च विद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक राजदेव साहू सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, महिला व् पुरुष पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply